घर में लगी आग, 80 हजार का नुकसान

Mar 15, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गांडेय के पर्वतपुर गांव में शुक्रवार रात एक घर में आग लग गई। आग से घर में रखा सामान, अनाज और कपड़े जलकर राख हो गए, जिसका कुल नुकसान लगभग अस्सी हजार रुपये है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सामान को बचाया नहीं जा सका।

घर में लगी आग, 80 हजार का नुकसान

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पर्वतपुर गांव में शुक्रवार रात एक घर में आग लग गई। आग लग जाने से घर में रखा सामान, लकड़ी, अनाज, कपड़ा समेत क़रीब अस्सी हजार रुपए की सम्पति जलकर राख हो गयी। घर में आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है पर लोग शार्ट सर्किट से आग लगने की बात बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात अचानक पर्वतपुर निवासी कुर्बान अंसारी के घर से आग की लपटें उठने लगी। परिजनों के हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे तथा आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर तब तक घर में रखा सामान एवं लकड़ी जलकर खाक हो गयी।

भुक्तभोगी ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि खाना खाकर सभी अपने- अपने कमरे में सोने चले गए। अर्द्धरात्रि को घर से अचानक आग की लपटें उठने लगी। हो हल्ला पर ग्रामीण जुटे तथा घर में सो रहे व्यक्ति को बाहर निकाला। साथ ही बरामदे में बंधी गाय भैंस को भी रस्सी खोलकर बाहर निकाला तथा पानी एवं बालू से आग बुझाने का प्रयास किया। भुक्तभोगी ने बताया कि ईद त्योहार के बाद उसके घर में शादी है पर आगलगी से अनाज, लकडी, कपड़ा समेत अन्य सामान जल जाने से काफी नुकसान हुआ है। सूचना पर पर्वतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उपेन्द्र वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे तथा भुक्तभोगी परिवार को सांत्वना दिया तथा सीओ को आवेदन देकर प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने में सहयोग का आश्वासन दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।