Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFire Brigade Absent in Bagodar Fires Cause Massive Losses
बगोदर में नहीं है फायर बिग्रेड की व्यवस्था

बगोदर में नहीं है फायर बिग्रेड की व्यवस्था

संक्षेप:

बगोदर थाना क्षेत्र में फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं होने के कारण आग लगने पर 60 किमी दूर से फायर बिग्रेड की टीम आनी पड़ती है। इससे आग तेजी से फैल जाती है और लाखों की संपत्ति का नुकसान होता है। पिछले 5...

Aug 29, 2025 03:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर। बगोदर थाना क्षेत्र में फायर बिग्रेड की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आग लगने से उसे बुझाने के लिए 60 किमी दूरी से फायर बिग्रेड की टीम को आना पड़ता है। तब तक आग से तेजी से फैल चुकी होती है और तबाही मच चुकी होती है। बगोदर इलाके में आग बुझाने के लिए 60 किमी दूर गिरिडीह या फिर 50 किमी दूर राजधनवार से फायर बिग्रेड की टीम बगोदर पहुंचती है। बगोदर इलाके में नेशनल हाईवे पर चलने वाली मालवाहक वाहनों में लगातार आग लगती रहती है। बावजूद इसके इलाके में फायर बिग्रेड की सुविधा नहीं है। इससे न सिर्फ वाहनें जलकर राख हो जाती है बल्कि लाखों की संपत्तियों का नुकसान हो रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

चूंकि आग बुझाने के लिए जिला मुख्यालय या फिर राजधनवार से फायर बिग्रेड की टीम पहुंचती है तब तक तबाही मच चुकी होती है। नेशनल हाईवे पर चलने वाली वाहनों में आग लगने पर या फिर घरों- दुकानों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की व्यवस्था होनी चाहिए। पिछले 5 सालों की अगलगी की घटनाओं पर जिक्र करें तब नेशनल हाईवे पर 4 वाहनों में आग लगने, एक बैंक में आग लगने, बगोदर बाजार के 15 फुटपाथी दुकानों में आग लगने के अलावा घरों और दुकानों में आग लगने की दर्जनों घटनाएं घट चुकी है और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान पहुंच चुका है। दिल्ली से कोलकाता को जोड़ने वाली नेशनल हाईवे पर दो महीने पूर्व जून महीने में एक पार्सल कंटेनर में आग लग गई थी। इससे लाखों रुपए की सामग्रियां जल गई थी। अगलगी की घटना बगोदर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे अंतर्गत डोरियो के पास हुई थी । फायर ब्रिगेड के द्वारा आग पर काबू पाया गया था। बंगाल से पार्सल लेकर कंटेनर हरियाणा के गुड़गांव के लिए जा रहा था।