दो पक्षों के बीच मारपीट, 14 के विरुद्ध प्राथमिकी

Mar 03, 2026 12:48 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। शकीला बानो और नुरजहां बानो की शिकायत पर विभिन्न आरोपियों के नाम शामिल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो पक्षों के बीच मारपीट, 14 के विरुद्ध प्राथमिकी

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के जरीडीह गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में दोनों पक्षों के 14 लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एक पक्ष से शकीला बानो पति मोहम्मद असलम की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में जरीडीह निवासी मोहम्मद राहुल, मोहम्मद बच्चन, मोहम्मद टिंकू, मोहम्मद रिंकू एवं चांदनी प्रवीण को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार दुसरे पक्ष से नुरजहां बानो पति इबरार अंसारी की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी में जरीडीह निवासी मो सानु शेख, मो सलीम शेख, मो साहीर, मो बिछु, मो साहीद, मो समीर, मो दानिश, मो चांद एवं इब्राहिम को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।