पुरानी रंजिश में बाप-बेटा के साथ जमकर मारपीट
गिरिडीह के जमुआ गांव में पुरानी रंजिश के चलते बाप-बेटा पर हमला हुआ। हेमलाल यादव और उनके पुत्र शंभू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज चल रहा है। हमलावरों में उनके गोतिया शामिल हैं, जिन्होंने लाठी, डंडा, तलवार, और फरसा से हमला किया।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में पुरानी रंजिश में बाप-बेटा के साथ जमकर मारपीट की गई है। मारपीट में दोनों बाप-बेटा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों में जमुआ निवासी हेमलाल यादव एवं उनका पुत्र शंभू यादव शामिल हैं। दोनों का इलाज गिरिडीह के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा है। दोनों के सर में गंभीर चोट आयी है। घायलों ने बताया कि उन लोगों का गोतिया के साथ लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसी पुरानी रंजिश को लेकर चेतलाल यादव, संतोष यादव, प्रभु यादव, गुलाब यादव, कट्टी यादव, महेंद्र यादव, धनराज यादव की पत्नी व चेतलाल यादव की पत्नी अचानक उन दोनों पर लाठी, डंडा, तलवार, फरसा आदि से हमला कर दिया और मारपीट कर उन दोनों बाप-बेटा को जख्मी कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


