Gridih News: देशी कट्टा बरामदगी मामले में पिता-पुत्र पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
Gridih News: दुष्कर्म के प्रयास और गोली मारने की धमकी का आरोप, पुलिस जांच में जुटी विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र क

Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कर्णपुरा पंचायत के बिजलीबथान गांव में देशी कट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने आरोपी पिता और पुत्र के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। गिरिडीह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चेंगरबासा निवासी प्रदीप वर्मा के आवेदन पर थाना कांड संख्या 176/2026 के तहत हरि महतो और उनके पुत्र नरेश वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आवेदन में उल्लेख है कि 22 वर्षीय नीतू कुमारी की शादी बिजलीबथान निवासी हरि महतो के पुत्र नरेश वर्मा से हुई थी। शादी के बाद वह ससुराल में रह रही थी, जबकि पति नरेश सूरत में मजदूरी करता है। आरोप है कि 29 सितंबर की देर रात वह अपने कमरे में अकेली सोई हुई थी, तभी ससुर हरि महतो ने बहू के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया।
इसी मामले को लेकर 4 अक्टूबर को गांव में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान नरेश वर्मा ने पत्नी के साथ मारपीट की और गोली मारने की धमकी दी। बताया जाता है कि वह घर से देशी कट्टा निकालकर लहराने लगा, जिससे अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और हरि महतो के घर से देशी कट्टा जब्त किया। पुलिस को देख दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

