सरिया में इलाज कराने आए वृद्ध की टाटा मैजिक की चपेट में आने से मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

सरिया में मंगलवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय अब्दुल रहमान की मौत हो गई। वह इलाज के लिए अल्ली नर्सिंग होम आए थे। सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद लोग वाहन मालिक की लापरवाही पर नाराजगी जता रहे हैं।

सरिया में इलाज कराने आए वृद्ध की टाटा मैजिक की चपेट में आने से मौत

सरिया, प्रतिनिधि। सरिया धनवार मुख्य मार्ग पर नावाडीह स्थित अल्ली नर्सिंग होम के समीप मंगलवार को हुए एक सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बिरनी थाना के ग्राम कपिलो निवासी 70 वर्षीय अब्दुल रहमान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अब्दुल रहमान इलाज कराने के लिए अल्ली नर्सिंग होम आए थे। इलाज के बाद सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि उक्त टाटा मैजिक सरिया डीएवी स्कूल के छात्रों को घर छोड़ने जा रहा थ। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में सभी छात्र सुरक्षित रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन मालिक की लापरवाही पर नाराजगी जताई है लोगों का कहना है कि वाहन का इंश्योरेंस भी फेल है। इधर मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर वाहन मालिक को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस कार्रवाई

सूचना मिलते ही सरिया थाना प्रभारी पिंकू सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हेतु आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटनास्थल पर बिरनी प्रखंड प्रमुख रामु बैठा, जिला परिषद सदस्य सीताराम पासवान, भाकपा माले नेता सोनू पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह सड़क हादसा कब और कहाँ हुआ?
यह सड़क हादसा मंगलवार को सरिया धनवार मुख्य मार्ग पर नावाडीह स्थित अल्ली नर्सिंग होम के समीप हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।