Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFatal Bike Accident Youth Dies After Collision with Gas Tanker in Dumri
गैस टैंकर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

गैस टैंकर की ठोकर से बाइक सवार की मौत

संक्षेप:

डुमरी के प्रतापपुर में मंगलवार को बाइक और गैस टैंकर की टक्कर में 22 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। वह धनबाद जा रहा था जब उसकी बाइक गैस टैंकर से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में...

Aug 06, 2025 05:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

डुमरी। निमियाघाट थाना क्षेत्र के प्रतापपुर के समीप जीटी रोड पर मंगलवार को बाइक और गैस टैंकर की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि कोडरमा के मरकच्चो स्थित योगीटांड़ निवासी सन्तोष मोदी का पुत्र राहुल कुमार 22 वर्ष बाइक से धनबाद जा रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर के समीप उसी दिशा की ओर जा रहे एक गैस टैंकर के पीछे बाइक जा टकराई। इस दुर्घटना में राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के सहयोग से स्थानीय लोगों ने घायल को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना पर मृतक के परिजन थाना पहुंच गए थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।