तिसरी: ससुराल जा रहे बाइक सवार को मालवाहक ने मारा धक्का, इलाज के दौरान मौत

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ एक घंटे की सड़क जाम सवारी गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्र

तिसरी: ससुराल जा रहे बाइक सवार को मालवाहक ने मारा धक्का, इलाज के दौरान मौत

तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी थाना क्षेत्र के जमुनियाटांड़ गांव के पास तिसरी-गावां मुख्य सड़क पर सोमवार को तेज रफ्तार में देवरी की ओर जा रही मालवाहक सवारी गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया। बाद में पुलिस की पहल पर सड़क जाम हटाया गया। इस सम्बन्ध में बताया गया कि खटपोक गांव के निवासी रामप्रसाद यादव के 30 वर्षीय पुत्र सूरज यादव अपने गांव खटपोक से ककनी गांव स्थित अपना ससुराल जा रहे थे। तभी गावां की ओर से तेज रफ्तार में आ रही सवारी गाड़ी (मालवाहक) ने बाइक में सामने से जबरदस्त धक्का मार दिया और बाइक सहित युवक सूरज यादव को काफी दूरी तक घसीटता हुआ ले गया और सूरज को छोड़कर गाड़ी फरार हो गया।

इस घटना में सूरज यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और उनका दाहिना हाथ व दाहिना पैर टूट गया और सीना, कंधा व सिर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस घटना के बाद तिसरी पुलिस द्वारा सूरज को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर सूरज का प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज किए गिरिडीह रेफर कर दिया गया। परिजन सूरज को गाड़ी से गिरिडीह लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। जमुआ अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद सूरज के शव को तिसरी ले आया गया।इसके बाद इस घटना से आक्रोशित लोगों ने लाश लदी कार को तिसरी बाजार स्थित बीच सड़क में लगाकर तिसरी-गिरिडीह मुख्य सड़क को जाम कर दिया। लगभग एक घंटा तक सड़क जाम रही। जिस वजह से दोनों ओर छोटी व बड़ी गाड़ियों की लम्बी कतार लग गई। इसकी जानकारी मिलने पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर, एसआई लव कुमार सदल बल तिसरी बाजार स्थित जाम स्थल पहुंचे और सड़क जाम कर रहे लोगों को समझा बुझा कर जाम हटवाया। जिसके बाद गाड़ियों का परिचालन हो शुरू हो पाया। सड़क जाम कर रहे मृतक के परिजन व गांव के लोग मुआवजे के साथ-साथ आरोपी गाड़ी ड्राइवर व सवारी गाड़ी के खिलाफ कठोर कार्रवाई कररने की मांग कर रहे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।