जमीन बचाने के लिए किसानों को करना होगा संघर्ष: किजपा

Nov 18, 2025 05:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह में किसानों ने किजपा के बैनर तले बैठक की, जिसमें उन्होंने अपनी जमीन बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की। झारखंड सरकार द्वारा गैर मजरुआ खास जमीन के लगान रसीद काटने पर रोक लगाने के बाद, अधिकांश गरीब रैयत अपनी जमीन का लगान रसीद नहीं कटवा पा रहे हैं।

जमीन बचाने के लिए किसानों को करना होगा संघर्ष: किजपा

गिरिडीह। भूदान, वन पट्टा एवं बन्दोबस्ती के माध्यम से पूर्व में सरकार द्वारा दिए गए गैरमजरुआ खास, बकास्त एवं वन भूमि की जमीन का लगान रसीद नहीं काटे जाने से आक्रोशित किसानों ने किसान जनता पार्टी के बैनर तले मंगलवार को सर्कस मैदान गिरिडीह में बैठक की। जिसमें कहा कि किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। बैठक में किजपा के केन्द्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार ने वर्ष 2015 में गैर मजरुआ खास जमीन के लगान रसीद काटने पर रोक लगायी और उसे प्रतिबंधित सूची में डाल दिया था।

रसीद काटने पर रोक लगाने संबंधी जो निर्देश जारी किया गया था, उसे झारखंड उच्च न्यायालय ने रद्द कर दिया है, पर अब भी सिर्फ वैसे ही लोगों के गैर मजरुआ जमीन की लगान रसीद काटी जा रही है जो अंचल अधिकारी व कर्मचारी को मोटी रकम रिश्वत में दे पाते हैं। परिणामस्वरूप अधिकांश गरीब रैयत अपनी जमीन का लगान रसीद नहीं कटवा प रहे हैं। जिस वजह से गरीबों की जमीन छीने जाने की प्रबल संभावना है। इसलिए गरीब किसानों को अपनी जमीन बचाने के लिए एकजुट होकर अपनी जमीन का रसीद कटाने हेतु संघर्ष करना होगा। किजपा के कार्यालय सचिव विजय कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक मे झारखंड मे शुरू हो चुके सर्वे को ध्यान में रखते हुए किजपा के सदस्य लगातार बिना घूस के किसानों को खतियान और रजिस्टर टू दिलाने के लिए संघर्ष कर रहा है, ताकि गरीब रैयतों की जमीन कोई छीन नहीं सके। कहा कि किजपा के सदस्यों के संघर्ष का ही परिणाम है कि अब तक कई हजार किसानों को बिना घूस का रजिस्टर टू और खतियान मिला है। धरना में जहांगीर अंसारी, धनेश्वर तुरी, बट्टू मरांडी, रोहित तुरी, घनश्याम पंडित, मालती देवी, शांति टुडू, वासुदेव राय, रामचंद्र यादव, मानवेल हांसदा, मुस्लिम अंसारी, छत्रधारी सिंह सहित कई किसान उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।