
लगान रसीद नहीं काटे जाने से परेशान किसानों ने की बैठक
गिरिडीह में किसानों ने गैर मजरुआ खास, भूदान, बंदोबस्ती और वन पट्टा की जमीन के लगान रसीद न काटे जाने के खिलाफ बैठक की। किजपा के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अधिकारियों द्वारा घूस मांगने और न्यायालय के आदेश की अवहेलना की जा रही है। किसानों ने आंदोलन करने का निर्णय लिया।
गिरिडीह, प्रतिनिधि। गैर मजरुआ खास, भूदान, बंदोबस्ती और वन पट्टा से हासिल जमीन का लगान रसीद नहीं काटे जाने से परेशान किसानों क़ी एक बैठक मंगलवार को झंडा मैदान गिरिडीह में हुई। बैठक में किजपा के के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह अधिवक्ता ने कहा कि गिरिडीह जिला के तिसरी, बेंगाबाद, गिरिडीह सदर सहित अधिकांश अंचल में बगैर मोटा रकम घूस लिए किसी रैयत का कोई काम नहीं होता है। घूस नहीं देने पर अधिकारी द्वारा कहा जाता है कि अभी गैर मजरुआ खास जमीन का रसीद काटने पर रोक लगा है, जबकि झारखण्ड उच्च न्यायलय ने गैर मजरुआ ख़ास ज़मीन का रसीद काटने पर झारखण्ड सरकार द्वारा जो रोक लगाया गया था उसे निरस्त कर दिया है।
हालांकि भूमाफिया जब इन भ्रष्ट अधिकारियों को मोटा रकम घूस में देते हैं तो अधिकारी किसी काीभी ज़मीन उन भूमाफियाओ के नाम पर ऑनलाइन पंजी टू में जमाबंदी कायम कर लगान रसीद निर्गत कर देते हैं। इसलिए भ्रष्ट प्रशासन के खिलाफ अब हम गरीब किसानों को एकजुट होकर आंदोलन के लिए सड़क पर उतरना होगा। बैठक में नारायण राय, दासो मुर्मू, बसिया टुद्दू, मालती देवी, मदन तुरी, मुन्ना टुद्दू, जहांगीर अंसारी, बिना बास्के, सरिता देवी, विजय बड़की किस्कू, बट्टू मरांडी, धनेश्वर महतो, सबीना हेम्ब्रम, बड़की देवी, संजना टुद्दू, महादेव विश्वकर्मा, नबी अंसारी, तिलक तुरी, लखन हेम्ब्रम, मुस्लिम अंसारी, संझली मरांडी, शांति टुद्दू आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




