सहकारी पैक्सों के माध्यम से बीज उपलब्ध कराने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी के नेकपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामनारायण दास ने सभी 27 पंचायतों में किसानों को अनुदानित दर पर खरीफ फसल का बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। किसानों को समय पर बीज नहीं मिलने से उन्हें उच्च कीमत पर बीज खरीदना पड़ेगा। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि जल्द ही 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर बीज उपलब्ध होगा।

सहकारी पैक्सों के माध्यम से बीज उपलब्ध कराने की मांग

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के नेकपुरा पंचायत के पूर्व मुखिया रामनारायण दास प्रखंड के सभी 27 पंचायतों में संचालित पैक्स के माध्यम से किसानों को अनुदानित दर पर खरीफ फसल का बीज उपलब्ध करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रोहिणी नक्षत्र शुरू होने के साथ ही किसान खरीफ फसल की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन अभी तक कृषकों के लिए बीज उपलब्ध नहीं हो पाया है। कहा कि कृषकों को समय पर खरीफ फसल का बीज उपलब्ध नहीं होने से खुले बाजार में ऊंची कीमत पर उन्हें बीज की खरीदारी करनी पड़ेगी। कृषि पदाधिकारी संजय कुमार साहू ने बताया कि कृषकों को शीघ्र ही पैक्सों के माध्यम से 50 प्रतिशत अनुदानित दर पर खरीफ फसलों का बीज उपलब्ध करवाया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।