Gridih News: आचार्य मनोज को दी गई भावभीनी विदाई

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आचार्य मनोज जी का 29 वर्षों का सेवाकाल समाप्त होने पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन से आरंभ हुए समारोह में विद्यालय के प्रबंधन एवं शिक्षकों ने उन्हें फूलों, उपहारों और शैक्षिक सहयोग की अपील के साथ सम्मानित किया।

Gridih News: आचार्य मनोज को दी गई भावभीनी विदाई

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा में सोमवार को 29 वर्षों तक सेवा देनेवाले आचार्य मनोज जी का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष अर्जुन मिष्टकार और उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने पुष्पगुच्छ एवं माला पहनाकर आचार्य मनोज का अभिनंदन किया। अध्यक्ष ने स्वर्ण मुद्रिका, उपाध्यक्ष ने अंगवस्त्र तथा विद्यालय के आचार्यों ने पोशाक, घड़ी और अटैची भेंट कर सम्मानित किया। संस्था की ओर से ग्रेच्युटी एवं अर्जित अवकाश की राशि का चेक भी प्रदान किया गया।

मीडिया प्रभारी डॉ. ब्रजेश बर्णवाल ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया। आचार्य शेखर ने स्वरचित कविता प्रस्तुत की, जबकि आचार्या पृथा एवं आचार्य नलिन ने मनोज के साथ अपने अनुभव साझा किए। प्रधानाचार्य आनंद कमल ने उन्हें विद्यालय का स्तंभ बताते हुए उनके अनुशासन और विद्यार्थियों के प्रति वात्सल्य को प्रेरणादायी बताया। अध्यक्ष अर्जुन मिष्टकार ने कहा कि 29 वर्षों में उन्होंने मनोज को कभी क्रोधित नहीं देखा। अपने संबोधन में आचार्य मनोज ने विद्यालय के विकास की यात्रा और संघर्षों को याद करते हुए आचार्यों से विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के लिए सहयोग की भावना बनाए रखने की अपील की। अंत में उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: आचार्य मनोज को दी गई भावभीनी विदाई