पारिवारिक विवाद में मारपीट, एक घायल

Mar 01, 2026 03:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह गांव में शुक्रवार रात पारिवारिक विवाद के चलते दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में राजकुमार दास घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। राजकुमार ने बताया कि विरोधी पक्ष ने अचानक हमला किया। पुलिस को भी इस घटना की सूचना दी गई है।

पारिवारिक विवाद में मारपीट, एक घायल

देवरी। देवरी थाना क्षेत्र के मारुडीह गांव में शुक्रवार रात में आपसी पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें मारुडीह गांव निवासी राजकुमार दास 35 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने घायल राजकुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार किया। इस संबंध में पीड़ित राजकुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात में वे लोग अपने घर के पास थे। इसी क्रम में विरोधी पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर मारपीट शुरू कर दी। जिसमें वे घायल हो गए। बताया कि मारपीट की सूचना देवरी थाना पुलिस को दे दी गयी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।