खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर रखीं कई समस्याएं

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

गिरिडीह में ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के सदस्यों ने खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर ई केवाईसी से संबंधित समस्याएं रखी। डीलरों ने सर्वर की कमी, सत्यापन की दिक्कतें और...

खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर रखीं कई समस्याएं

गिरिडीह। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया व प्रदेश सचिव राजेश बंसल ने खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर कई समस्याएं रखी है। परेशानियों को लेकर एक ज्ञापन भी दिया है। जिसमें कहा कि 21 मार्च से घर घर जाकर पीडीएस डीलरों को ई केवाईसी करने का आदेश सभी जिलों को दिया गया है। इसमें कई परेशानियां हैं। सर्वर नहीं रहता है। बड़े, बुजुर्ग, कामकाजी महिला व पुरुष और बच्चों के अंगूठे का सत्यापन नहीं होता है। ऐसे में पीडीएस डीलरों से काम लेने के विभागीय आदेश का अनुपालन संभव नहीं दिखता है। इस कार्य में डीलर लगाए जाने पर पूरे राज्य में वितरण व्यवस्था ठप हो जाएगी। लाभार्थियों का गुस्सा डीलरों को झेलना होगा। कहा कि ई केवाईसी के लिए कोई पारिश्रमिक भी नहीं दिया जाता है। राज्य के विक्रेता 2 जी सर्वर के माध्यम से अपनी दुकानों से ई केवाईसी करते जा रहे हैं, जबकि यह कार्य अन्य एजेंसियों से भी कराया जा सकता है। विक्रेताओं की ओर से आग्रह किया गया कि ई केवाईसी पूर्व की भांति चलने दिया जाए। सभी प्रखंडों में बीडीओ स्तर पर एक दिवसीय कैंप लगाकर इस समस्या के समाधान की मांग की है। वहीं राज्य के विक्रेताओं को न होली में कमीशन मिला, न ईद पर मिलने की संभावना है। मंत्री से पिछले सभी बकाये का भी भुगतान करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGridih Newsखाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर रखीं कई समस्याएं