Gridih News: अतिवीर हाइटेक से लोहे और तांबे का प्लेट चोरी मामले में दो कर्मी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: फैक्ट्री के सुपरवाइजर की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज पूरे मामले का खुलासा गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में स्थित अतिवीर हाइटेक प

Gridih News: अतिवीर हाइटेक से लोहे और तांबे का प्लेट चोरी मामले में दो कर्मी गिरफ्तार

Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर में स्थित अतिवीर हाइटेक प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्ट्री से लोहे और तांबे का प्लेट चोरी करने के मामले में फैक्ट्री के दो कर्मियों को पकड़ा गया है जबकि एक कर्मी फरार है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में फैक्ट्री के सुपरवाइजर पचंबा थाना क्षेत्र के मोहनपुर निवासी विनोद पाठक की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने मामले में गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गुरो निवासी ओभीलाल एवं धनबाद जिले के मनियाडीह चिना पहाड़ी निवासी अनिल मुर्मू को सोमवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। वहीं चोरी में शामिल एक अन्य फैक्ट्री कर्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिमरियाधोड़ा निवासी मो नसीम फरार है। पुलिस फरार आरोपी मो नसीम की तलाश कर रही है。

क्या है मामला

फैक्ट्री के सुपरवाइजर विनोद पाठक का कहना है कि 30 अगस्त की रात लगभग 1 और 2 बजे के बीच में फैक्ट्री की चहारदीवारी के बाहर लोहे और तांबे के प्लेट के टुकड़े के गिरने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वे ओर उसके साथ फैक्ट्री के कई कर्मी चहारदीवारी के पास जाकर देखे तो वहां पर लगभग 25 किलो लोहे और कॉपर के प्लेट के टुकड़े गिरे हुए मिले। जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये है। इसके बाद इसकी सूचना कंपनी के मैनेजर को दी गई और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में सारे लोहे और कॉपर के टुकड़े को मुख्य द्वार के कार्यालय में रखा गया।

सीसीटीवी कैमरा के फुटेज से खुला राज

सुपरवाइजर विनोद पाठक का कहना है कि इसके बाद सुबह लगभग 09 बजे कंपनी के मैनेजर कार्यालय आये और फैक्ट्री के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी कैमरा के फुटेज में दिखा कि रात लगभग 01:15 बजे फैक्ट्री के कर्मी ओभीलाल, अनिल मुर्मू एवं मो नसीम फैक्ट्री के स्टोर से बारी-बारी लोहे और कॉपर के टुकड़े चोरी कर 20 फीट उंची चहारदीवारी से बाहर फेंकते हुए दिखे। इसके बाद लेबर क्वार्टर में रह रहे ओभीलाल एवं अनिल मुर्मू को बुलाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। साथ ही बताया कि मो नसीम काम खत्म कर घर चला गया है। विनोद पाठक का कहना है कि तीनों ने मिलकर फैक्ट्री में चोरी की घटना को अंजाम दिया है。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

फैक्ट्री से कब चोरी हुई थी?
30 अगस्त की रात लगभग 1 और 2 बजे के बीच में फैक्ट्री की चहारदीवारी के बाहर लोहे और तांबे के प्लेट के टुकड़े गिरने की आवाज सुनाई दी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: अतिवीर हाइटेक से लोहे और तांबे का प्लेट चोरी मामले में दो कर्मी गिरफ्तार