ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडमहिलाओं पर ज्यादती के खिलाफ फाब्ला का धरना

महिलाओं पर ज्यादती के खिलाफ फाब्ला का धरना

गिरिडीह। शहर के नेताजी चौक के समक्ष ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जिला इकाई ने बुधवार को महिलाओं पर ज्यादती, पुलिस दमन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के...

महिलाओं पर ज्यादती के खिलाफ फाब्ला का धरना
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहFri, 28 Jan 2022 01:50 PM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह। शहर के नेताजी चौक के समक्ष ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक की जिला इकाई ने बुधवार को महिलाओं पर ज्यादती, पुलिस दमन, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ एक दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना दिया। धरना का नेतृत्व जिला महासचिव देवेंद्र पांडे, जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुखर्जी और नवनियुक्त महिला जिला सदस्य जेबा परवीन ने किया। महासचिव ने कहा कि किसी महिलाओं के साथ व दलगत से बाहर किसी नागरिक के साथ यदि पुलिस किसी भी थाने में ज्यादती करती है, तो प्रतिवाद कर उसके सम्मान, हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। धरना में सुरेश तुरी, संत कुमार, अनिल दास मोहम्मद कलीम, सावित्री देवी, सोनम खान, अंजलि कुमारी, रेनू देवी, जीनत परवीन आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें