तापमान घटकर 39 डिग्री पर ठिठका, उमस से लोग परेशान
गिरिडीह में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया। उमस और गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से कतराने लगे हैं। बाजारों में शीतल पेय और तरबूज की मांग बढ़ गई है। चिकित्सकों ने हीट स्ट्रोक की चेतावनी दी है।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। मई का महीना खत्म होने को है, लेकिन गिरिडीह में गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। मंगलवार 26 मई को जिले का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।
गर्मी के प्रभाव
दिन में धूप के साथ उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शाम 7 बजे भी तापमान 31 डिग्री रहा। लगातार बढ़ती गर्मी का असर जनजीवन पर साफ दिख रहा है। सुबह 10 बजे के बाद से सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से निकल रहे हैं। बाजारों में शीतल पेय, सत्तू-शरबत, तरबूज और बेल की मांग बढ़ गई है। हर चौक-चौराहे पर ठेले लगे हैं।
बिजली और पानी की समस्या
गर्मी के कारण बिजली की खपत भी बढ़ी है। बिजली की आपूर्ति कम होने से शहर में ट्रिपिंग और पावर कट की समस्या बनी हुई है। इससे पानी की किल्लत भी बढ़ी है। चिकित्सकों ने हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ने की चेतावनी दी है। कमजोरी, चक्कर आना और बेहोशी जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने लोगों से दोपहर में बाहर न निकलने, शरीर को ढ़ककर रखने और ज्यादा पानी पीने की अपील की है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो-तीन दिन बारिश की उम्मीद नहीं है और गर्मी का असर यूं ही बना रहेगा। फिलहाल गिरिडीहवासियों को उमस और तपिश से राहत मिलने के लिए मानसून का इंतजार है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


