अध्यापकों ने समान काम के लिए समान वेतन की उठाई मांग
गिरिडीह में सहायक अध्यापक महासंघ की बैठक हुई। अध्यक्ष सुखदेव हाजरा ने समान वेतन का मुद्दा उठाया। मुख्य अतिथि नारायण महतो ने कहा कि शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन मिलना चाहिए। बैठक में डीएसई के फरमानों पर नाराजगी भी जताई गई और कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

गिरिडीह, प्रतिनिधि। सहायक अध्यापक महासंघ की जिला स्तरीय बैठक रविवार को स्थानीय झंडा मैदान में हुई। अध्यक्षता जिला महासचिव सुखदेव हाजरा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सह राज्य के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नारायण महतो थे मौजूद थे। बैठक में समान काम के लिए समान वेतन का मुद्दा उठाया गया। मौके पर नारायण महतो ने कहा कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था सहायक अध्यापकों पर टिकी है। जनगणना, चुनाव और विभागीय कार्य पूरी निष्ठा से करने के बावजूद समान काम का समान वेतन नहीं मिल रहा है। सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है कि समान काम पर समान वेतन मिले। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के अनुसार जेटेट/टेट पास शिक्षकों का सहायक शिक्षक/सहायक आचार्य पद पर समायोजन तुरंत शुरू हो। सरकार मौन है और विभाग शोषण कर रहा है, जिससे शिक्षकों में भारी रोष है。
डीएसई के फरमान से आक्रोश
बैठक में गिरिडीह डीएसई के फरमानों पर नाराजगी जताई गई। आरोप लगाए गए कि मानदेय भुगतान का डाटा समय पर अपलोड नहीं होने से वेतन लेट होता है। शहरी क्षेत्र के शिक्षकों का 4% इंक्रीमेंट 2023 से लंबित है। ईपीएफ कटौती हो रही है, पर अधिकारियों की गलती से पेंशन मद में राशि नहीं कट रही। सेवा संपुष्टि के समय मूल प्रमाण पत्र सत्यापित होने के बाद भी बार-बार सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है। जांच के नाम पर पांच-पांच बार पैसा भी लिया गया। 269 पारा शिक्षकों का मानदेय एक साल से रुका है, जिससे भुखमरी की स्थिति है।
कार्यकारिणी का विस्तार
बैठक में जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। सदर से ठाकुर दास, पीरटांड़ से सुरेश प्रसाद महतो व अरुण कुमार मंडल, बगोदर से रामचंद्र मंडल, बेंगाबाद से उमा शंकर राणा, जमुआ से पुनीचंद मंडल, तीसरी से कामेश्वर प्र यादव, गांडेय से डमरूलाल मरांडी, देवरी से मनोज यादव को सर्वसम्मति से सदस्य चुना गया। बैठक में मनोज कुमार शर्मा, दीपक कुमार, लालजीत यादव, दिलीप यादव, मुन्ना दास, नागेश्वर महतो, यीशु हेंब्रम समेत कई शिक्षक मौजूद थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


