Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsEnvironmental Day Celebrated in Memory of Rajiv Singh s Mother with Tree Distribution and Community Service
हरियाली व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
संक्षेप:
गिरिडीह में, पर्यावरणविद् राजीव सिंह ने अपनी माता की 33वीं पुण्यतिथि को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर पौधों का वितरण और जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया।
Jan 24, 2026 04:51 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
गिरिडीह, प्रतिनिधि। संसार ग्रीन के निर्देशक एवं पर्यावरणविद् राजीव सिंह ने अपनी माता स्व. संसार देवी की 33वीं पुण्यतिथि को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाकर समाज को हरियाली और पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण प्रेम, सेवा और संवेदना को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम बक्सीडीह रोड स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को पौधों का वितरण किया गया तथा जरूरतमंदों के बीच कंबलों का वितरण कर मानव सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया गया। उपस्थित जनसमूह ने इस पहल को एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी क्षण बताया। मौके पर रिमी सिंह, सीए राकेश, आदिराज, समन, शुभम, अनुप, आंचल, आरव, सोनाली एवं आनंद सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




