उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न

Mar 16, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह के चार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में कक्षा 6 से 9 के लिए प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा में छात्रों का उत्साह देखने को मिला। 40 सीटों के लिए तीन गुना आवेदन हुए हैं। परिणाम 23 मार्च को जारी किया जाएगा और नामांकन प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू होगी।

उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा संपन्न

गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिले के चार सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस (उत्कृष्ट विद्यालय) में कक्षा 6 से 9 में नामांकन को लेकर प्रवेश परीक्षा रविवार को सम्पन्न हुई। परीक्षा कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में हुई। उत्कृष्ट विद्यालय में नामांकन के आयोजित प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों में उत्साह दिखा। परीक्षा के निर्धारित समय से पहले परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए केंद्रों पर पहुंच गये थे। कक्षा 6 से 9 में नामांकन के लिए निर्धारित सीट से तीन गुना आवेदन विद्यार्थियों ने किया था। सर जेसी बोस सीएम एसओई गर्ल्स गिरिडीह, डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई पचंबा, केजीबीवी सीएम एसओई गिरिडीह और मॉडल विद्यालय डुमरी में नामांकन के लिए प्रवेश परीक्षा हुई।

बता दें कि सर जेसी बोस सीएम एसओई और डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई पचंबा में इसी साल से कक्षा 6, 7 और 8 की पढ़ाई शुरु हो रही है। इन कक्षाओं में नामांकन के लिए 40 सीट निर्धारित है। दोनों विद्यालयों के सभी कक्षाओं में निर्धारित सीट से तीन गुणा अधिक आवेदन हुआ था। वहीं क्लास 9 में दोनों विद्यालयों में निर्धारित सीट 120 है। सर जेसी बोस स्कूल के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि सर जेसी बोस में क्लास 6 से 9 तक 240 सीट के लिए 1029 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। जिसमें 882 शामिल हुए और 147 अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट विद्यालयों में सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई होती है। इन विद्यालयों में निजी स्कूल जैसी सुविधाएं हैं। बेहतर शिक्षक, डिजिटल क्लासेस सहित कई सुविधाएं उत्कृष्ट विद्यालयों में है। प्रवेश परीक्षा के आधार पर उत्कृष्ट विद्यालयों में विद्यार्थियों का नामांकन होता है। 15 मार्च को प्रवेश परीक्षा के बाद 23 मार्च को मेरिट लिस्ट का प्रकाशन होगा। इसके बाद 24 मार्च से 2 अप्रैल तक चयनित विद्यार्थियों का नामांकन लिया जाएगा। 6 अप्रैल को ओरिएंटेशन के साथ सत्र प्रारंभ होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।