ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडतीज व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह

तीज व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह

हरतालिका व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं भक्ति भाव में डूबी हुई हैं। मंगलवार अहले सुबह महिलाएं समूह बनाकर तालाब, नदी, पोखर में स्नान कर रेत व मिट्टी लाईं। आज सभी सुहागिन महिलाओं ने नहाकर भोजन ग्रहण...

तीज व्रत को लेकर  महिलाओं में उत्साह
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहTue, 11 Sep 2018 10:37 PM
ऐप पर पढ़ें

हरतालिका व्रत को लेकर सुहागिन महिलाएं भक्ति भाव में डूबी हुई हैं। मंगलवार अहले सुबह महिलाएं समूह बनाकर तालाब, नदी, पोखर में स्नान कर रेत व मिट्टी लाईं। आज सभी सुहागिन महिलाओं ने नहाकर भोजन ग्रहण किया। कल यानी बुधवार को वे सभी उपवास करेंगी और रात में पूजा अर्चना कर अपने अखंड सुहाग की कामना करेंगी।नदी व तालाब से लाए गए रेत व मिट्टी से महिलाएं शिव पार्वती और गणेश जी की प्रतीकात्मक मूर्ति बनाएंगी। खासकर नव विवाहिताओं के लिए तीज का पर्व महत्वपूर्ण माना जाता है। बुधवार शाम महिलाएं व्रत रखेंगी और शिव पार्वती गणेश की एक साथ पूजन करेंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें