192 करोड़ की लागत से बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, रखी आधारशिला

Apr 17, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गिरिडीह। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि गिरिडीह शि

192 करोड़ की लागत से बनेगा इंजीनियरिंग कॉलेज, रखी आधारशिला

गिरिडीह। झारखंड के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि गिरिडीह शिक्षा का हब बनने की ओर बढ़ चुका है। पचंबा की पहचान गिरिडीह से होती थी, लेकिन अब पचंबा शिक्षा हब के तौर पर जाना जाएगा। जरीडीह पचंबा की 35 एकड़ भूमि पर लगभग 192.27 करोड़ की लगत से यह महाविद्यालय बनेगा, जिसकी आधारशिला मंत्री सुदिव्य कुमार और गांडेय की विधायिका कल्पना मुर्मू सोरेन ने रखी। इसके पूर्व दोनों अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कल्पना मुर्मू ने आज के दिन को एतिहासिक बताया। कहा कि गिरिडीह नई सोच और नई उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा है।

मौके पर गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा, पूर्व विधायक केदार हजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, डीसी रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी, जनसम्पर्क पदाधिकारी अंजना भारती आदि थे। इसके पूर्व डीसी ने स्वागत भाषण और डीडीसी ने धन्यवाद भाषण दिया। मौके पर संवेदक निरंजन राय भी मौजूद थे।हेमंत दादा की है दूरगामी सोच: कल्पनाकल्पना ने झारखंड सरकार की शिक्षा नीति की बखान की। कहा कि प्रदेश के होशियार बच्चे विदेशी विश्वविद्यालयों में हाईयर शिक्षा पा रहे हैं। यह हेमंत दादा की दूरगामी सोच है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना से 100 से अधिक बच्चे उच्च डिग्री हासिल कर चुके हैं। इस बार प्रदेश के 40 होनहार बच्चे आईआईटी पास किए हैं। उन्होंने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस और गुरुजी क्रेडिट कार्ड की प्रशंसा की। कहा कि कार्ड से पढ़ाई में ऋण मिलता है, जो शिक्षा की उड़ान में बच्चों को पंख की तरह काम देगा। कल्पना के जीतने पर मिली ताकत: सुदिव्यमंत्री सुदिव्य ने इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखने को ऐतिहासिक दिन बताया। कहा कि अभ्रक, उद्योग और इसके प्रदूषण से इतर गिरिडीह शिक्षा हब के रुप में भी जाना जाएगा। इसके बाद सर जेसी बोस यूनिवर्सिटी, लॉ कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज भी इसी पचंबा की भूमि पर बनेगी। जल्द इनका शिलान्यास होगा। कहा कि यहां के बच्चे हाईयर शिक्षा खासकर इंजीनियरिंग और मेडिकल के लिए दूसरे राज्यों में मूव करते हैं। जिसको हेमंत सरकार ने आसान किया। गिरिडीह को धनबाद, खुंटी और जामताड़ा के साथ मेडिकल कॉलेज मिला है। कहा कि यह सब ताकत कल्पना मुर्मू सोरेन के विधायक बनने पर मिली है। गांडेय राज्य के पैमाने पर आ गया। यह रहेगी सुविधाएंमहाविद्यालय परिसर में दो बालक छात्रावास तथा बालिकाओं के लिए भी समान क्षमता का छात्रावास बनेगा। इसके अतिरिक्त कैंटीन, बालक और बालिका मेस होगी। शैक्षणिक गतिविधियों के लिए दो विशाल अकादमिक ब्लॉक बनेगा। जिसमें आधुनिक कक्षाएं, प्रयोगशालाएं और स्मार्ट लर्निंग सुविधाएं होंगी। एक छात्र संसाधन केंद्र स्थापित होगा, जहां छात्रों को अध्ययन, शोध एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए उपयुक्त वातावरण मिलेगा। प्रशासनिक कार्यों के लिए एक सुव्यवस्थित प्रशासनिक भवन निर्माण होगा। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य के लिए 284 वर्गमीटर का आवास, शिक्षकों एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए स्टाफ क्वार्टर बनाए जाएंगे। तीन वर्कशॉप का निर्माण होगा। भव्य ऑडिटोरियम बनेगा। यही नहीं छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद की समुचित व्यवस्था होगी। एक इनडोर स्टेडियम के साथ एक बास्केटबॉल कोर्ट, दो बैडमिंटन कोर्ट और दो वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण होगा। अन्य आवश्यक सुविधाओं के अंतर्गत एक जनरल स्टोर एवं एटीएम तथा विद्युत आपूर्ति के लिए एक इलेक्ट्रिकल सब-स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।