Gridih News: राष्ट्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है स्वरोजगार

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: डुमरी में आयोजित उद्यमिता प्रेरणा विकास कार्यक्रम में महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार, सरकारी योजनाओं और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ा गया। वक्ताओं ने आत्मनिर्भरता और रोजगार सृजन के लिए प्रशिक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई विशेषज्ञ और अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

Gridih News: राष्ट्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला है स्वरोजगार

Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। लायंस क्लब सभागार इसरी बाजार में सोमवार को आयोजित उद्यमिता प्रेरणा विकास कार्यक्रम में महिलाओं एवं बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार, सूक्ष्म उद्यम, सरकारी योजनाओं और व्यवसायिक अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने, सरकारी सहायता योजनाओं का लाभ उठाने एवं रोजगार सृजन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वरोजगार न केवल व्यक्तिगत आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम है, बल्कि समाज और राष्ट्र के समग्र विकास की मजबूत आधारशिला भी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय वाणिज्य मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पॉल, राष्ट्रीय महासचिव हेमा एक्का, सहायक निदेशक सुजीत कुमार, संयुक्त सचिव संजय पाहन, राष्ट्रीय एसटी हब रांची की मुख्य प्रबंधक किरण मोरिया तिरु, सपना कुजुर, मृणालिनी कुमारी झारखंड के महासचिव रवीन्द्र कुमार महतो झाएकिमयू केन्द्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो उपस्थित हुए। सभी ने प्रतिभागियों को विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, ऋण सुविधाओं और उद्यम स्थापना की प्रक्रियाओं की जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला बनाना है। उन्होंने प्रतिभागियों से कौशल विकास प्रशिक्षण, एमएसएमई योजनाओं, राष्ट्रीय एसटी हब तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपना व्यवसाय स्थापित करने का आह्वान किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पॉल ने कहा कि आज का समय उद्यमिता का है। यदि युवा और महिलाएं सही मार्गदर्शन तथा सरकारी योजनाओं का लाभ लें तो वे न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। आयोजक भारतीय वाणिज्य मंडल के अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता संस्कृति को मजबूत करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने एवं बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक तरीके से सखुआ के पत्ते का माला पहनाकर एवं बुके देकर किया गया। इस दौरान झारखंड एकता किसान मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष गंगाधर महतो, केंद्रीय संरक्षक चेतलाल महतो, उपाध्यक्ष भगतु रविदास उर्फ रवि, केंद्रीय सचिव जाफर अंसारी, केंद्रीय महासचिव मदन मोहली, केंद्रीय कोषाध्यक्ष नुनूचंद महतो, सौरभ विश्वकर्मा, प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, सुरेश पंडित, कुणाल कुमार, सुरेश ठाकुर, हेमा देवी, उर्मिला देवी, समीना खातुन, भोला महतो, बबीता कुमारी, सविता कुमारी, बिरेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।