बूढ़ी मां को गोद में उठाकर ले गए बेटा-पोता
बगोदर के पैसरा गांव में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब एक पोते ने अपनी दादी को गोद में उठाकर श्रद्धांजलि स्थल तक पहुँचाया। दादी उम्र के कारण चलने में असमर्थ थीं, लेकिन पति को श्रद्धांजलि देने की जिद ने उन्हें बाहर निकाला। बेटे ने भी दादी को गोद में लेकर घर वापस लाया। इस दृश्य ने सभी को भावुक कर दिया।

बगोदर, प्रतिनिधि। इस तस्वीर में रिश्तों की वो ताकत दिखी जो उम्र और हालात से भी बड़ी होती है। एक साथ मां-बेटा और दादी-पोते के दो रिश्ते भावुक कर गए। चलने में असमर्थ बूढ़ी दादी को पहले पोते ने गोद में उठाकर श्रद्धांजलि स्थल तक पहुंचाया। फिर बेटा उन्हें गोद में लेकर घर ले गया। उम्र ढलने के कारण महिला चलने में असमर्थ है, लेकिन पति को श्रद्धांजलि देने की जिद ने उन्हें घर से बाहर खींच लाया। यह मार्मिक दृश्य बगोदर के मुंडरो पंचायत के पैसरा गांव का है। 20 मई को पंचायत के भूतपूर्व मुखिया स्व. अनंतलाल महतो की 14वीं पुण्यतिथि थी।
उन्हें श्रद्धांजलि देने बड़ी संख्या में लोग जुटे थे। इसी बीच स्व. अनंतलाल महतो की पत्नी को पोता रवि शंकर पटेल गोद में उठाकर श्रद्धांजलि स्थल तक लाया। पति की तस्वीर पर फूल चढ़ाने के बाद बेटा जितेन्द्र महतो अपनी मां को गोद में उठाकर घर ले गया। इस भावुक क्षण को देखकर वहां मौजूद हर आंखें नम हो गई। लोगों ने कहा कि यही है असली संस्कार। बेटा-पोता हो तो ऐसा। लोग मां-बेटे और दादी-पोते के इस अटूट प्रेम को सलाम कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


