मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे से पहुंच गए थे प्रत्याशियों के एजेंट

Feb 28, 2026 02:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह में मतगणना के दिन सुबह से ही गहमा-गहमी का माहौल रहा। जैसे ही मतों की गिनती शुरू हुई, प्रत्याशियों के एजेंट और समर्थक खुशी से झूमने लगे। कुछ वार्ड के परिणामों ने खुशी और मायूसी के पल दिखाए। जीतने वाले उम्मीदवारों को प्रमाण-पत्र मिलने के बाद समर्थक रंग-गुलाल के साथ जश्न मनाने लगे।

मतगणना स्थल पर सुबह सात बजे से पहुंच गए थे प्रत्याशियों के एजेंट

गिरिडीह, प्रतिनिधि। मतगणना को लेकर सुबह से गहमा-गहमी का माहौल रहा। सुबह 07 बजे से कृषि उत्पादन बाजार समिति में बने मतगणना स्थल पर प्रत्याशियों के एजेंट पहुंचने लगे थे, वहीं बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ने लगी। मतों की गिनती जैसे ही शुरू हुई, प्रत्याशियों के एजेंट और समर्थक खुशी से झूमने लगे। दोपहर 11 बजे के बाद सिलसिलेवार वार्ड के नतीजे आने लगे तो स्थल पर खुशी और मायूसी के पल छाने लगे। जो वार्ड पार्षद की जीत सुनिश्चित हो गई, उसके खेमे में भारी उत्साह देखने को मिला। इसके पूर्व अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए मतगणना हॉल में एजेंट अपने टेबल पर तब तक जमे रहे, जब तक प्रत्याशी जीत या हार नहीं गए।

मतगणनास्थल पर दिखे खुशी और मायूसी के पल मतगणना स्थल पर खुशी और मायूसी के पल एक साथ दिखने को मिला। विजय उम्मीदवारों के पहुंचने पर तो समर्थक झूम उठे, वहीं हारनेवाले उम्मीदवार के समर्थक मायूस होकर खिसक गए। हालांकि गणना स्थल के बाहर ही फूल-माला और रंग-अबीर बिक रहे थे। विजय उम्मीदवारों के साथ समर्थकों ने होली से पहले ही खूब रंग खेले। जैसे-जैसे नतीजे आया। इसके कुछ देर बाद विजय उम्मीदवारों को सम्बंधित निर्वाची पदाधिकारी द्वारा जीत का प्रमाण-पत्र दे दिया गया। प्रमाण-पत्र मिलते ही विजय उम्मीदवार समर्थकों के साथ झूमते हुए मतगणना स्थल से घर लौट गए। इससे मतगणना का स्थल खाली होने लगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।