बीडीओ-सीओ ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
गावां प्रखंड में, बीडीओ महेन्द्र रविदास और सीओ अविनाश रंजन ने मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आवश्यक सुविधाएं जैसे शौचालय, बिजली, पानी और रेंप की उपलब्धता पर जोर दिया ताकि मतदान कर्मियों और...

गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड स्थित मतदान केन्द्रों का बीडीओ महेन्द्र रविदास एवं सीओ अविनाश रंजन ने निरीक्षण किया। पदाधिकारियों ने पसनौर, मंझने, बिरने, अमतरो व गावां स्थित बूथ क्रमांक 01 से 25 तक का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। केंद्रों में शौचालय, बिजली, पानी व रेंप आदि सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु जोर दिया गया। कहा कि मतदान कर्मियों व मतदाओं की परेशानी को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं बहल की जा रही है जिससे चुनाव कार्य में परेशानी नहीं हो। मौके पर अनिल कुमार, मुकेश कुमार, गुड्डु कुमार, सुवीर कुमार, कपिल वर्णवाल समेत कई उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


