Gridih News: घर छोड़ने पर वहीं रह गया जरुरी दस्तावेज, निर्वाचन पदाधिकारी से बोले वृद्धजन

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: गिरिडीह में झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की बैठक ली। उन्होंने मतदान के लिए आवेदन प्रगति की समीक्षा की और आवेदनों को समय सीमा में निष्पादन का निर्देश दिया। इसके साथ ही, वृद्धाश्रम में बुजुर्गों की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया।

Gridih News: घर छोड़ने पर वहीं रह गया जरुरी दस्तावेज, निर्वाचन पदाधिकारी से बोले वृद्धजन

Gridih News: गिरिडीह। झारखंड मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर बैठक की। जिसमें जिले के विभिन्न विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में एसआइआर के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की उन्होंने जानकारी ली। इस दौरान फॉर्म-6, फॉर्म-6ए, फॉर्म-7 एवं फॉर्म-8 से संबंधित अद्यतन प्रगति की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा की। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम हटाने, प्रविष्टियों में सुधार तथा अन्य संबंधित प्रक्रियाओं के लिए प्राप्त आवेदनों की स्थिति, उनके सत्यापन, प्रसंस्करण एवं लंबित मामलों की जानकारी ली। उपलब्ध प्रगति के अनुसार 05 अगस्त से 29 सितंबर तक जिले में फॉर्म-6 के कुल 49612 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं दावा एवं आपत्ति से संबंधित फॉर्म-7 के कुल 569 आवेदन तथा फॉर्म-8 के कुल 55626 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बैठक में इन आवेदनों के निष्पादन की स्थिति एवं लंबित मामलों के कारणों की भी समीक्षा की।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने अथवा हटाने से संबंधित फॉर्म-6, 6ए, 7 एवं 8 भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। इस क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों एवं दावा-आपत्तियों की प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने तथा लंबित मामलों के निष्पादन में आवश्यक तेजी लाने को कहा गया। के रवि कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसआइआर के तहत संचालित सभी गतिविधियों में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित प्रक्रियाओं का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से आवेदनों के सत्यापन, नोटिस की सुनवाई, दस्तावेजों की जांच एवं मतदाता सूची में आवश्यक प्रविष्टियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया।

बूढ़े लोगों की आवश्यकताएँ

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से संवाद करने का निर्देश

इधर, निरीक्षण के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शहर स्थित वृद्धाश्रम भी पहुंचे। वहां रह रहे बुजुर्गों ने उनका स्वागत किया। वृद्धजनों से सीधे संवाद करते हुए उनके मतदाता सूची में नाम दर्ज होने एवं उपलब्ध दस्तावेजों की स्थिति की जानकारी ली। बातचीत के दौरान कुछ बुजुर्गों ने बताया कि घर छोड़कर वृद्धाश्रम में रहने के कारण उनके कई आवश्यक दस्तावेज घर पर ही रह गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों की सुविधा के लिए विशेष शिविर आयोजित कर मतदाता सूची एवं पहचान संबंधी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी कराने की व्यवस्था की जाए।

आम सवाल

✦मतदाता सूची में नाम जोड़ने की अंतिम तिथि कब है?−
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, सुधारने अथवा हटाने से संबंधित फॉर्म-6, 6ए, 7 एवं 8 भरने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़गिरिडीहGridih News: घर छोड़ने पर वहीं रह गया जरुरी दस्तावेज, निर्वाचन पदाधिकारी से बोले वृद्धजन