Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsElderly Man Drowns in Canal Near Bagodar Family in Grief
बगोदर: नहर के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

बगोदर: नहर के पानी में डूबने से बुजुर्ग की मौत

संक्षेप:

बगोदर थाना क्षेत्र के सोनतुरपी के पास नहर में डूबने से 68 वर्षीय बुजुर्ग खूबलाल यादव की मौत हो गई। मजदूरी करने के बाद लौटते समय वह हाथ-पैर धोने के लिए नहर में उतरे थे। ठंड के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Dec 05, 2025 05:28 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के सोनतुरपी के पास नहर के पानी में डूबने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत के खूबलाल यादव 68 वर्ष के रूप में हुई है। गुरुवार रात में ही नहर में डूबने की संभावना जताई जा रही है। वह मजदूरी करता था। कयास लगाया जा रहा है कि मजदूरी करके घर लौटने के दौरान हाथ-पैर धोने के लिए वह नहर में उतरा होगा और पैर फिसलने से वह पानी में डूब गया होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिक ठंड रहने के कारण उसकी मौत हो गई। वैसे शुक्रवार सुबह नहर के पानी में उफनते हुए शव पर लोगों की नजर पड़ी तब हो-हल्ला हुआ और लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। इधर घटना की सूचना मिलने पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार, पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक, गैड़ा के पूर्व मुखिया शंभू लाल यादव आदि घटनास्थल पहुंचे एवं पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। दूसरी ओर घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।