ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडआठ घंटे बाद अस्पताल से उठा मजदूर का शव

आठ घंटे बाद अस्पताल से उठा मजदूर का शव

करंट से मृत मजदूर किशोर दास का शव अस्पताल से आठ घंटे बाद उठा। कंपनी सात लाख और पेटी कांट्रेक्टर दो लाख उनके परिवार को मुआवजा देगा। फिलहाल 50 हजार रुपए नगद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया...

आठ घंटे बाद अस्पताल से उठा मजदूर का शव
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहSun, 19 Aug 2018 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

करंट से मृत मजदूर किशोर दास का शव अस्पताल से आठ घंटे बाद उठा। कंपनी सात लाख और पेटी कांट्रेक्टर दो लाख उनके परिवार को मुआवजा देगा। फिलहाल 50 हजार रुपए नगद उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है।

बतला दें कि बगोदर के तुकतुको में शनिवार सुबह करंट से तीन मजदूर झुलस गए थे। इसमें किशोर दास की मौत हो गई थी। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीण व परिजन मृतक के शव को अस्पताल में ही रोक रखा था। घटना की सूचना मिलने पर बगोदर-सरिया एसडीएम पवन कुमार मंडल एवं एसडीपीओ विनोद कुमार महतो बगोदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मामले का जायजा लिया। एसडीएम मंडल ने कहा कि मृतक के आश्रित को कंपनी उचित मुआवजा देना चाहिए।

मृतक का शव देर शाम तक अस्पताल में पड़ा हुआ था। ग्रामीणों के द्वारा मृतक के आश्रित को दस लाख एवं घायलों को 5-5 लाख रूपए मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही थी। मुखिया लालजीत मरांडी ने बताया कि मुआवजा मिलने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। देर शाम कंपनी की ओर से वार्ता की गई। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी की लापरवाही से मजदूर की मौत हुई है। मौके पर इंनौस के संदीप जायसवाल भी उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें