ईस्टर संडे को लेकर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन

Apr 06, 2026 02:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी के संत जोसेफ चर्च बेलाटांड में इसाई समाज ने प्रभु यीशु के पुनरुत्थान का उत्सव मनाया। फादर विंसेंट मुर्मू की अगुवाई में प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें मध्य रात्रि को यीशु के जी उठने की खुशियां मनाई गई। अन्य गिरजाघरों में भी मसीही समुदाय ने इस अवसर पर प्रभु के संदेश को साझा किया।

ईस्टर संडे को लेकर चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन

देवरी। देवरी के संत जोसेफ चर्च बेलाटांड में प्रभु यीशु के पुनरुत्थान (जी उठने) के बाद रविवार को इसाई समाज के द्वारा ईस्टर संडे उत्सव मनाया गया। शनिवार की रात फादर विंसेंट मुर्मू के नेतृत्व में प्रार्थना सभा का आयोजन कर प्रभु यीशु का पुनरुत्थान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मध्य रात्रि में प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने की खुशियां मनाई गईं। मौके पर डॉ. विक्टोरिया आइंद, डॉ. लिनेट लोबो, सिस्टर अलवीना किस्कू, स्टीफन हेंब्रम, रोड्रिक्स सोरेन, राजू सोरेन, सिमोन हेंब्रम, इग्नेसीयूस मरांडी, सिलवानुस मरांडी, मोनिका हेंब्रम आदि लोग उपस्थित थे। इधर प्रखंड के संत तेरेसा चर्च गर्मी, संत थॉमस चर्च दुलाभीठा व अमझर स्थित गिरजाघर में भी मसीही समुदाय के द्वारा प्रभु यीशु के जी उठने का उत्सव मनाया गया।

उपरोक्त गिरजाघरों में प्रभु यीशु के संदेश को भी सुनाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।