मुखिख के प्रयास से खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू

Apr 07, 2026 12:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

डुमरी प्रखंड के मधगोपाली पंचायत में गर्मी के मौसम के मद्देनजर पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। मुखिया जागेश्वर महतो के नेतृत्व में चापाकलों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को गर्मी में पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

मुखिख के प्रयास से खराब चापाकलों की मरम्मत शुरू

डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के मधगोपाली पंचायत में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल संकट से निपटने की दिशा में पहल शुरू कर दी गई है। पंचायत के मुखिया जागेश्वर महतो के प्रयास से पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा विभिन्न गांवों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मुखिया जागेश्वर महतो ने बताया कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे ग्रामीण इलाकों में पेयजल की समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए पंचायत के सभी गांवों में खराब पड़े चापाकलों की सूची तैयार कर विभाग को सौंपी गई थी और शीघ्र मरम्मत कराने का आग्रह किया गया था।

विभाग द्वारा पहल करते हुए अब इन चापाकलों को दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चापाकलों की मरम्मत पूर्ण हो जाने के बाद ग्रामीणों को गर्मी के दिनों में पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस कार्य से स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और उन्होंने मुखिया के इस प्रयास की सराहना की है। ग्रामीणों ने भी उम्मीद जताई है कि आगे भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि बुनियादी सुविधाओं की कमी से लोगों को जूझना न पड़े।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।