14 को होगा प्रतिमा का अनावरण, आज बाइक रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

गावां ब्लॉक मोड़ में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण होगा। 13 अप्रैल को रविदास महासभा द्वारा बाइक रैली निकाली जाएगी। यह रैली ब्लॉक मोड़ से शुरू होकर कई पंचायतों का भ्रमण करेगी। समारोह में सभी जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से भाग लेने की अपील की गई है।

14 को होगा प्रतिमा का अनावरण, आज बाइक रैली

गावां, प्रतिनिधि। गावां ब्लॉक मोड़ में 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण सह पुनर्स्थापना होगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। आंबेडकर जयंती से पूर्व 13 अप्रैल को रविदास महासभा सह अनुसूचित जाति जागृति संघ की ओर से बाइक रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली की शुरुआत ब्लॉक मोड़ से होगी जो बाजार सहित प्रखंड के कई पंचायतों का भ्रमण करेगी। वहीं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा का अनावरण सह समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर समाज की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाज के अलावा, सभी जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्ध और आम व गणमान्य लोगों से बढ़कर कर भाग लेने की अपील की है।

मौके पर रविदास महासभा अध्यक्ष मोहन रविदास, भीम कुमार दास, राजेंद्र रविदास, पिंटू दास, विजय दास, बबलू दास, दिनेश रविदास, लिलो रविदास, श्यामसुंदर रविदास, इंद्रदेव रविदास, विजय दास आदि थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।