Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDr B R Ambedkar s Death Anniversary Celebrated by Congress in Giridih
बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

बाबा साहब की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने जरूरतमंदों में बांटे कंबल

संक्षेप:

गिरिडीह में शनिवार को बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और 100 से अधिक जरुरतमंदों में कंबल वितरित किए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई, जिसमें पंचायत कमेटी के निर्माण और बीएलए की नियुक्ति पर चर्चा की गई।

Dec 06, 2025 05:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on
गिरिडीह, प्रतिनिधि। बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं 100 से अधिक जरुरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी और प्रखंड अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक भी हुई। जिसमें पंचायत कमेटी संपूर्ण करने और बीएलए नियुक्त करने को लेकर सभी प्रखंडों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए। इसके लिए समय सीमा तय की गई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि संगठन सृजन वर्ष के अवसर पर आज सबसे जरूरी काम पंचायत कमेटी का निर्माण और बीएलए की नियुक्ति है। एसआईआर के नाम पर हो रही गड़बड़ियों को रोकने के लिए यह अत्यंत जरूरी है। इसलिए अत्यंत गंभीरता से और अति शीघ्र नियुक्ति हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है, ताकि प्रखंड अध्यक्षों के साथ मिलकर सहयोग करें। कहा कि बाबा साहब ने हमें जो संविधान दिया है, उसका अनुसरण करते हुए लोकतंत्र की रक्षा करें। इस अवसर पर प्रखंडों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई। गिरिडीह नगर के पर्यवेक्षक समीर राज चौधरी, गिरिडीह सदर के पंकज सागर, डुमरी व पीरटांड़ के अशोक विश्वकर्मा, बगोदर के शुभम बरनवाल, सरिया के चंद्रशेखर सिंह, बिरनी के इतवारी वर्मा, धनवार के गौतम सिंह व अनिमेष देव तिसरी के इंद्रदेव सिंह, गावां के कपिल देव राय, जमुआ के अनिल चौधरी, देवरी के विमल सिंह, गांडेय के मोहम्मद अली खान, बेंगाबाद के पर्यवेक्षक मोहम्मद शमीम नियुक्त किए गए। वहीं जिला कंट्रोल रूम इंचार्ज दिनेश्वर कुमार को बनाया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
कार्यक्रम मे मनोज कुमार राय, मो सोहेल, विमल कुमार सिंह, महमूद अली खान, त्रिभुवन दास, चंद्रशेखर सिंह, अभिनंदन प्रताप सिंह, अशोक कुमार निराला, शुभम कुमार बरनवाल, निरंजन कुमार तिवारी, पुरुषोत्तम चौधरी, धनंजय गोस्वामी, कृष्णा सिंह, समीर राज चौधरी, नागेश्वर मंडल, मो निजामुद्दीन, सैफुद्दीन खान, प्रो मंजूर अंसारी, योगेश्वर महथा, पंकज कुमार सागर, मो इम्तियाज अंसारी, सुलेमान अख्तर, अशोक यादव, मो सरफराज अंसारी, रणधीर कुमार चौधरी, रीना देवी, महेश दास, बृजेंद्र यादव, अनिल कुमार चौधरी, दिनेश्वर कुमार, सरफराज अंसारी, बिलाल हुसैनी, यश सिन्हा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।