लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


गिरिडीह, प्रतिनिधि। रविवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर जयंती है। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण शनिवार को ही बाबा साहब डॉ. भीमराव जयंती के उपलक्ष्य में गिरिडीह कॉलेज, डॉ.भीमराव आंबेडकर चिंतन एवं विचार विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह संगोष्ठी एनएसएस इकाई एक और बीएड विभाग के सौजन्य से आयोजित की गई। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि आंबेडकर के जीवन और विचारों के गहरे अध्येता रामदेव विश्वबंधु थे।
विश्वबंधु ने अंबेडकर के विचारों के अनेक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आंबेडकर देश और राजनीति से धर्म को अलग देखने और रखने के हिमायती थे। शंकर पांडेय ने बाबा साहब की शिक्षा और उनके संघर्षों को रेखांकित किया। इतिहास के प्रो डॉ. धनेश्वर रजक ने भारतीय समाज और संस्कृति के आधुनिक व्याख्याकार के रूप में अंबेडकर को याद किया। राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर बालेंदु शेखर त्रिपाठी ने अंबेडकर को एक सतत अध्ययनशील और पूर्वग्रहमुक्त चिंतक और ऐक्टिविस्ट बताया। राजनीति विज्ञान के प्रो राजकुमार वर्मा, बीएड की छात्रा श्वेता कुमारी और अजय कुमार रजक, राजनीति विज्ञान के केशव कुमार और सूरज कुमार ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार तथा संचालन बीएड के सहायक प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने किया। एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी एवं हिंदी के प्रोफेसर डॉ. बलभद्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। अकाउंट सेक्शन के शैलेश चंद्र प्रसाद, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार सिंह और कार्यालय प्रमुख पंकज कुमार प्रियदर्शी आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।