डोरंडा मंडल भाजपा कार्यकारिणी की घोषणा
खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश तथा गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की सहमति से डोरंडा मंडल भाजप

खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश तथा गिरिडीह ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र वर्मा की सहमति से डोरंडा मंडल भाजपा की नई कार्यकारिणी समिति की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची के अनुसार मंडल उपाध्यक्ष पद पर केदार साव, सुरेश वर्मा, भागवत पासवान एवं सुनैना अग्रवाल को मनोनीत किया गया है। वहीं मंडल महामंत्री का दायित्व मदन शर्मा और नवल किशोर राय को सौंपे गए हैं। मंडल मंत्री के रूप में मनोज राम, विजय सिंह, अजीत रजक तथा वासुदेव वर्मा को नियुक्त किया गया है। काजल कुमारी को मंडल कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अमर राय को कार्यालय मंत्री तथा रोहन यादव को सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बसंत रॉय को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है। वहीं संजीत साव को मंडल मीडिया प्रभारी तथा नारायण विश्वकर्मा को मंडल मीडिया सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। पवन कुमार साव को मंडल आईटी संयोजक तथा शंकर यादव को मंडल आईटी सह संयोजक बनाया गया है। इस अवसर पर भाजपा डोरंडा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


