Gridih News: मारपीट में महिला घायल
हिन्दुस्तान, गिरडीह
Gridih News: देवरी के छेवासिमर गांव में शुक्रवार को घरेलू विवाद के चलते मारपीट हुई। इस दौरान 22 वर्षीय महिला निभा देवी घायल हो गई। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में उपचार के लिए ले जाया, जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया।

Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के चहाल पंचायत अंतर्गत छेवासिमर गांव में शुक्रवार को आपसी घरेलू विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। जिसमें एक पक्ष की एक बाइस वर्षीय महिला निभा देवी घायल हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।


