Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDivorced Woman and Father of Two Surrender to Police in Bengabad
दो बच्चों के पिता ने तलाकशुदा महिला के साथ थाना में किया सरेंडर

दो बच्चों के पिता ने तलाकशुदा महिला के साथ थाना में किया सरेंडर

संक्षेप:

बेंगाबाद में एक तलाकशुदा महिला और दो बच्चों के पिता ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। दोनों 9 नवंबर को दिल्ली भाग गए थे। तलाकशुदा महिला लक्ष्मी देवी ने पहले एक मंदिर में पवन मंडल से शादी की थी। पवन की पत्नी इस विवाह का विरोध कर रही है।

Thu, 20 Nov 2025 05:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बेंगाबाद, प्रतिनिधि। तलाकशुदा महिला के साथ फरार दो बच्चों के पिता ने महिला के साथ गुरुवार को बेंगाबाद थाना में सरेंडर कर दिया है। यह मामला घुठिया के छछंदो गांव से जुड़ा हुआ है। दो बच्चों का पिता चपुआडीह पंचायत के विशनपुर गांव का रहनेवाला है। प्रेम प्रसंग के मामले में दोनों 9 नवम्बर को फरार हो गए थे और दिल्ली में जाकर पनाह लिया था। जानकारी के मुताबिक, विशनपुर के पवन मंडल दिल्ली में कुक का काम करता है। इस सिलसिले में तलाकशुदा महिला लक्ष्मी देवी ने कहा कि पूर्व में उसकी शादी पुराननगर में हुई थी। पति से विवाद के कारण उन्होंने तलाक ले लिया था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शादी के बाद लक्ष्मी ने एक पुत्री को भी जन्म दी थी। तलाक के बाद विशनपुर के पवन मंडल से उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। दो वर्ष पहले दोनों ने गिरिडीह शहर के एक मंदिर में शादी भी रचा ली और दोनों पुन: दाम्पत्य सूत्र में बंध गए। कहा कि शादी के बाद दोनों अलग अलग रहते थे। इस बीच 9 नवम्बर को दोनों यहां से दिल्ली चले गए और दिल्ली से लौटकर पुनः बेंगाबाद थाना में सरेंडर कर दिया है। इधर पवन मंडल ने भी तलाकशुदा महिला के साथ पत्नी के रहते पुनर्विवाह करने की बात स्वीकार की है। पवन मंडल की पत्नी सरिता देवी द्वारा इस प्रेम विवाह का घोर विरोध किया जा रहा था और तलाकशुदा महिला के साथ पति द्वारा विवाह रचाने के वियोग में दहाड़ मार मारकर थाना में ही रो रही थी और अपना सिर पीट रही थी। इस दृश्य से लोगों का कलेजा फट रहा था। हालांकि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने एवं दोनों के घर बसाने का प्रयास किया जा रहा था। इस सिलसिले में लक्ष्मी देवी के परिजनों ने थाना में आवेदन देकर घर से गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी।