Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDistrict Level General Knowledge Competition in Giridih Organized by ABVP Winners Awarded
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

संक्षेप: गिरिडीह कॉलेज में अभाविप द्वारा आयोजित हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विधायक मंजू देवी ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। तुलसी दास को प्रथम स्थान पर 5001 रुपये, अभिषेक यादव को द्वितीय स्थान पर 3001 रुपये और अभिषेक कुमार मिश्रा को तृतीय स्थान पर 2001 रुपये का पुरस्कार मिला।

Mon, 17 Nov 2025 01:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप गिरिडीह के द्वारा आयोजित जिला स्तरीय हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को गिरिडीह कॉलेज गिरिडीह के न्यू बिल्डिंग में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जमुआ विधायक मंजू देवी उपस्थित हुई। इस दौरान शोध संयोजक कृष्ण त्रिवेदी, प्रोफेसर विनीता कुमारी, मनीष कुमार वर्मा, पूर्व मेयर सुनील पासवान, सर जेसी बोस एसओई गर्ल्स गिरिडीह के प्राचार्य मुन्ना कुशवाहा, संदीप देव, मंटू मुर्मू आदि उपस्थित थे। समारोह में प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहे तुलसी दास को 5001 रुपया नगर पुरस्कार के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और कप प्रदान किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहीं द्वितीय स्थान पर रहे अभिषेक यादव को 3001 रुपया के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और कप एवं तृतीय स्थान पर अभिषेक कुमार मिश्रा को 2001 रुपया के साथ मेडल, सर्टिफिकेट और कप दिया गया। इसके अलावा टॉप 10 में आनेवाले विद्यार्थियों को मेडल सर्टिफिकेट और कप दिया गया। टॉप 50 में आनेवाले विद्यार्थियों को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। मौके पर विधायक मंजू कुमारी ने कहा कि अभाविप द्वारा ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से छात्र- छात्राओं में एक नई प्रकार की ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के बताए मार्ग पर विद्यार्थियों को चलने के लिए प्रेरित भी किया। अभाविप गिरिडीह जिला के संयोजक मंटू मुर्मू ने कहा कि हमर बिरसा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला के 1000 से भी ज्यादा विद्यार्थियों उत्साह के साथ भाग लिया। उन्होंनें सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। मौके पर अभाविप के नगर सह मंत्री अनीश राय, अभिजीत सिन्हा, श्रेयांश सौरव, सागर कुमार, दीपक वर्मा, दीपा सेठ, डिंपी सेठ, करण यादव, आनंद आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।