Gridih News: मिनी स्टेडियम में कल से फुटबॉल टूर्नामेंट, आठ टीमें दिखाएंगी दमखम
Gridih News: सरिया के मिनी स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। आठ टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जिसमें कोडरमा और गिरिडीह की टीम का उद्घाटन मुकाबला होगा। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को 60 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। खेल प्रेमियों में उत्साह व्याप्त है।
Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के मिनी स्टेडियम में मंगलवार से जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है। क्षेत्र के खेल प्रेमियों के लिए यह प्रतियोगिता किसी महाकुंभ से कम नहीं होगा। टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग लेंगी और खिताब पर कब्जा जमाने के लिए मैदान में अपना दमखम दिखाएंगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। पहले मैच में कोडरमा और गिरिडीह की टीम आमने-सामने होगी। दोनों टीमों के बीच होनेवाले मुकाबले को लेकर खेल प्रेमियों में अभी से उत्साह देखा जा रहा है। एससीबी क्लब के अध्यक्ष राजू मंडल ने बताया कि टूर्नामेंट को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं।
सरिया मिनी स्टेडियम को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी आठ टीमें खिताब जीतने के उद्देश्य से मैदान में उतरेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आकर्षक पुरस्कार राशि रखी गई है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 60 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह तथा सरिया अनुमंडल क्षेत्र के सभी जिला परिषद सदस्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देना और ग्रामीण एवं युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। सरिया और आसपास के क्षेत्रों में फुटबॉल के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकर सरिया सहित आसपास के इलाकों के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है। उद्घाटन मुकाबले में कोडरमा और गिरिडीह की टीमों के बीच होने वाली भिड़ंत को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के मिनी स्टेडियम पहुंचने की संभावना है। आनेवाले दिनों में सरिया मिनी स्टेडियम में फुटबॉल प्रेमियों को रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले मुकाबले देखने को मिलेंगे।


