Gridih News: विद्यार्थियों के बीच बैग और कॉपी का वितरण

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: डुमरी के पोरैया पंचायत में उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों को बैग और कॉपी बांटे गए। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार महतो ने बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान की और पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। इस पहल का उद्देश्य जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना है।

Gridih News: विद्यार्थियों के बीच बैग और कॉपी का वितरण

Gridih News: डुमरी, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोरैया पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच बैग और कॉपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह पोरैया मुखिया राजकुमार महतो ने बच्चों को अध्ययन सामग्री प्रदान करते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों के चेहरों पर बैग और कॉपी पाकर खुशी साफ झलक रही थी। मुखिया ने कहा कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य जरुरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना और उन्हें बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका शीतला कुमारी, सहायक शिक्षक रविन्द्र कुमार, रिया मेहता आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।