Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDisruption of Religious Education Competition in Banki Khurd Village Leads to Police Complaint
कार्यक्रम में हंगामा करने पर कार्रवाई की मांग

कार्यक्रम में हंगामा करने पर कार्रवाई की मांग

संक्षेप:

गांडेय अंचल के बाकी कला पंचायत के बाकीखुर्द गांव में दीनी तालीम से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता के दौरान चार व्यक्तियों ने हंगामा कर दिया, जिसके कारण कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। आयोजक मो ऐनुल हक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Feb 04, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय अंचल के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के बाकी कला पंचायत के बाकीखुर्द गांव स्थित एक शिक्षा संस्थान में दीनी तालीम से संबंधित एक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें गांव के ही चार व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। इसके बाद कार्यक्रम को बंद करना पड़ा। मंगलवार शाम को आयोजक मो ऐनुल हक ने अहिल्यापुर थाना में आवेदन देकर पुलिस से कार्यक्रम में हंगामा करनेवाले व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के माध्यम से ऐनुल ने कहा कि वह अपने छोटे से मकान में बच्चों की दीनी तालीम को लेकर संस्था का संचालन करते हैं।

संस्थान में बच्चों को दीनी तालीम दी जाती है। सोमवार शाम को बच्चों की तालीम को निखारने के लिए बच्चों के बीच दीनी तालीम को लेकर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दूर - दराज से मौलाना, हाफिज आए हुए थे। इसी क्रम में बांकीखुर्द निवासी मुख्तार अंसारी, अख़्तर अंसारी, इकराम अंसारी और सिराजुद्दीन अंसारी सभी लाठी डंडा लेकर आ गये तथा लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया। इसके बाद मौलाना हाफिज सभी कार्यक्रम छोड़कर चले गये। जिससे बच्चों के प्रोग्राम को बीच में ही बंद करना पड़ा। आयोजक ऐनुल हक ने कहा कि कार्यक्रम बीच में ही समाप्त करने से काफी नुकसान हुआ है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;