Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDispute Over Goat Eating Crops Leads to Violence in Birni
फसल खाने के विवाद में मारपीट, मामला थाना पहुंचा

फसल खाने के विवाद में मारपीट, मामला थाना पहुंचा

संक्षेप:

बिरनी के बेलाटांड़ में बकरा द्वारा फसल खाने के विवाद में दो व्यक्तियों के बीच मारपीट हुई। विनोद राम ने अपने खेत में बैगन लगाया था और बकरा उसके खेत में घुसने के आरोप में पत्थर से मारा। इसके बाद गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ। दशरथ राम का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

Nov 21, 2025 01:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बिरनी। प्रखण्ड के बेलाटांड़ में गुरुवार को एक बकरा द्वारा फसल खाने के विवाद में दो लोगों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी देते हुए दशरथ राम ने बताया कि विनोद राम ने अपने खेत में बैगन लगाया है। जानवर से बचाव के लिए उन्होंने खेत के बाहर जाली से घेराव भी किया है। सुबह बकरा जाली से बाहर घास चर रहा था परन्तु विनोद राम को लगा कि बकरा खेत के अंदर घुस कर फसल चर गया है। उन्होंने बकरा को पत्थर से मारा जिससे बकरे की आंख में लग गया और उसकी एक आंख खराब हो गयी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद वह गाली-गलौज करने लगा। मैं नदी की ओर से आ रहा था। मुझे देख कर वह भद्दी-भद्दी गाली देने लगा। जब मैने पूछा कि गाली क्यों दे रहे हो यदि फसल खाया होगा तो मुआवजा दे देंगे। इतना कहते ही उन्होंने मेरी गर्दन पकड़ ली और मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोग दौड़ कर आए और मुझे बचाया। मेरे परिवार के सभी लोग शादी में गए थे। घटना के बाद परिजनों ने दशरथ राम को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी लाया। मामले को लेकर दशरथ राम की पुत्री ललिता देवी ने बिरनी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।