Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsDispute Over DJ During Saraswati Puja Immersion Procession BJP Leader and Watchman Clash
डीजे बजाने के लोकर भाजपा नेता व चौकीदार में विवाद

डीजे बजाने के लोकर भाजपा नेता व चौकीदार में विवाद

संक्षेप:

सारस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने को लेकर भाजपा नेता और चौकीदार के बीच विवाद हुआ। चौकीदार कार्तिक यादव ने कहा कि दिवाकर सिंह ने नशे में आकर डीजे बजाने की बात की, जिसे उसने मना किया। भाजपा नेता मनोज सिंह ने भी विवाद को बढ़ाया। चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Jan 31, 2026 12:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share Share
Follow Us on

बिरनी, प्रतिनिधि। सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे बजाने को लेकर भाजपा नेता व चौकीदार के बीच विवाद हो गया है। यह मामला गहरा गया है। मामले में भरकट्टा ओपी के चौकीदार कार्तिक यादव की शिकायत पर भरकट्टा ओपी में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। चौकीदार कार्तिक यादव का कहना है कि 25 जनवरी को सरस्वती मां की मूर्ति विसर्जन था। इस दौरान वह विधि-व्यवस्था के लिए भरक‌ट्टा मेन रोड पर अन्य पदाधिकारी एवं दण्डाधिकारी के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान वैदापहरी निवासी दिवाकर सिंह शराब के नशे में आया एवं बोलने लगा कि वह लोग डीजे के साथ जुलूस पार करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस पर उसने उसे समझाया और बताया कि उच्य न्यायालय के आदेश पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध है इसलिए डीजे के साथ जुलूस पार करना उचित नहीं है। इसी बात पर दिवाकर उसे गाली-गलौज करने लगा और धमकी देने लगा। इस बीच भाजपा नेता मनोज सिंह आ गए। वह भी दिवाकर को समझाने को छोड़कर उसे ही धमकाने लगे। इसके बाद वह वहां से आकर ओपी के सिरिस्ता में बैठ गये लेकिन मनोज सिंह थाना में भी आकर धमकी देने लगे। इधर भाजपा नेता मनोज सिंह ने चौकीदार द्वारा लगाये गये सभी आरोप को झूठा बताया है। उनका कहना है कि वह विवाद को सलटाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने किसी तरह की धमकी व गाली-गलौज नहीं की है। वहीं ओपी प्रभारी अमन कुमार सिंह ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ है। इसी विवाद को लेकर चौकीदार एवं भाजपा नेता आपस में उलझ गये थे। गाली-गलौज हुई है। चौकीदार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात रही है।