Gridih News: ग्रामीणों ने की पक्की सड़क बनाने की मांग

हिन्दुस्तान, गिरडीह
Follow us on Google News
share

Gridih News: जमुआ प्रखंड के डुमरियाडीह की मुख्य गली और संपर्क मार्ग की हालत जर्जर है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। बारिश में स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय निवासियों ने सड़क और नाली निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन से मदद की अपील की है ताकि वे इस समस्या से राहत पा सकें।

Gridih News: ग्रामीणों ने की पक्की सड़क बनाने की मांग

Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत चापदाहा के टोला डुमरियाडीह की मुख्य गली और संपर्क मार्ग जर्जर स्थिति में है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में रास्ते की हालत और भी खराब हो गई है। जगह-जगह गड्ढे और कीचड़ के कारण बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी डॉ. करीम ने बताया कि लंबे समय से इस गली की मरम्मत या पीसीसी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। सड़क पर जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से मांग की है कि इस महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग पर जल्द ध्यान दिया जाए।

उन्होंने जल्द से जल्द पक्की सड़क और नाली निर्माण कराने की मांग की, ताकि लोगों को इस समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsGridih News: ग्रामीणों ने की पक्की सड़क बनाने की मांग