ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंडगावां प्रखंड कार्यालय पर माले का धरना

गावां प्रखंड कार्यालय पर माले का धरना

गावां प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को भाकपा माले ने धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन इंनौस के प्रखंड सचिव अशोक मिस्त्री ने की। विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखंड...

गावां प्रखंड कार्यालय पर माले का धरना
हिन्दुस्तान टीम,गिरडीहWed, 05 Jul 2017 02:16 AM
ऐप पर पढ़ें

गावां प्रखंड कार्यालय के समक्ष मंगलवार को भाकपा माले ने धरना दिया। अध्यक्षता प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव व संचालन इंनौस के प्रखंड सचिव अशोक मिस्त्री ने की। विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि गावां प्रखंड के किसान समस्याओं से त्रस्त हैं। यहां की अधिकांश उपजाउ भूमि सकरी नदी के किनारे है और प्रतिवर्ष बाढ़ में सैंकड़ों हेक्टेयर भूमि का कटाव हो जाता है। इसके बचाव के लिए गावां प्रखंड में सकरी नदी के किनारे सोलह किलोमीटर गार्डवाल निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा हूं। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार बिहार राज्य को फायदा पहुंचाने के लिए नवादा (बिहार) के बोर्डर के पास सकरी नदी में बांध बनाने का प्रस्ताव लाई है। इस बांध के बन जाने से कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड व गिरिडीह के गावां प्रखंड पूरी तरह जलमग्न हो जाएगा। माले केन्द्र सरकार के इस गलत फैसले का सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य बैजनाथ यादव, पवन चौधरी, अमित बर्णवाल, महताब सिद्धिकी, दीपक बर्णवाल, केशो यादव, नरेश राणा आदि मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें