धनबाद रेल मंडल के चुनावी मैदान छह रेल यूनियन उतरे
धनबाद रेल मंडल पर वर्चस्व जमाने के लिए छह यूनियन चुनावी मैदान में हैं। दो दिवसीय चुनाव प्रक्रिया बुधवार से शुरू हुई, जिसमें विभिन्न रेलवे कर्मियों ने मतदान किया। हज़ारीबाग़ रोड पर 400 कर्मियों ने मतदान...
सरिया, प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल पर अपना वर्चस्व जमाने के मकसद से छह यूनिन चुनावी मैदान में उतरे है। रेल यूनियन संघ के चुनाव के लिए दो दिवसीय चुनांव प्रक्रिया बुधवार से आरम्भ हो गया। यह प्रक्रिया दो दिनों यानि बुधवार और गुरुवार को चलेगी। इसके लिए मंडल स्तर पर कई स्टेशन परिसर में चुनाव शुरू कर दिया गया है। इस चुनांव के लिए छह यूनियन संघ मैदान में है। बताया जाता है कि धनबाद रेल मंडल में अपना वर्चस्व जमाने की नीयत से 06 यूनियन मैदान में है। जिनमें ईस्टर्न सेंटर रेलवे इम्प्लाइज यूनियन जिसे बरगद चुनाव चिन्ह मिला है। दूसरे में रेलवे कर्मचारी यूनियन जिसे झंडा चिन्ह मिला। मेन्स कांग्रेस को आम छाप एवं पूर्व मध्य रेलवे मजदूर कांग्रेस को ट्रेन। वहीं पांचवे पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ को मुठी बाली व स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन को पेन कॉपी चुनाव चिन्ह मिला है। दो दिनों तक बैलेट से चुनाव कराने के बाद इसका परिणाम 12 दिसम्बर को होगा। चुनाव में विभिन्न स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मी जिनमे रेल पथ, ओसरेटिंग, एसएन टी, इलेक्ट्रिक एवं आईडब्लू में है वोट करेंगे। माना जा रहा कि धनबाद रेल मंडल हजारों कर्मचारी वोट में शिरकत करेंगे।
हज़ारीबाग़ रोड में 400 कर्मी ने किया मतदान: बताया जाता है बुधवार को हज़ारीबाग़ रोड स्टेशन में वाट कराने के लिए संजय कुमार, प्रवीण कुमार समेत 08 लोग धनबाद से पहुंचे। यहां पर नवनिर्मित भवन में मतदान आरम्भ हुआ। अधिकारी ने बताया कि इस केंद्र पर पारसनाथ से परसाबाद स्टेशन तक के 400 रेल कर्मी ने मतदान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।