अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर डलिया पर्व मनाया
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
देवरी के कुश्वर गांव में रविवार को डलिया पर्व का आयोजन हुआ। इस पर्व के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने अखरियातरी नदी में भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया। इस अवसर पर गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा और अनेक लोग उपस्थित थे।

देवरी। देवरी के हरियाडीह पंचायत अन्तर्गत कुश्वर गांव में रविवार को आयोजित डलिया पर्व का आयोजन किया गया। जिससे गांव का माहौल भक्तिमय बन गया। लोगों ने बताया कि भगवान सूर्य लिए आयोजित इस पर्व के तीसरे दिन रविवार को गांव स्थित अखरियातरी नदी में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्ध्य अर्पित किया गया। जिसे लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मौके पर जमाहिर यादव, टेकनारायण यादव, मनीजर यादव, मोहन यादव, छोटेलाल यादव, निर्मल यादव, भुवनेश्वर यादव, शुक्कर यादव आदि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


