हर्षोल्लास के साथ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन

Jan 26, 2026 10:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

देवरी अंचल के विभिन्न गावों में रविवार को सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना के बाद जलाशयों में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित की। पुरनाबथान में सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति नाटक 'कफन' का मंचन किया गया। नाटक का निर्देशन इंद्रदेव सिंह ने किया।

हर्षोल्लास के साथ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन

देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गावों में अवस्थित विद्यादायिनी माता सरस्वती की पूजा-अर्चना, हवण, भंडारे व प्रसाद वितरण के साथ रविवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। रविवार को नजदीक के जलाशयों में मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जित कर दी गयी। प्रखंड के चतरो, देवरी, कैरीडीह, डहुआटांड, खरियोडीह, मंडरो, रामुशरण, कोदंबरी, नेकपुरा, असको, घसकरीडीह आदि गांवों में श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद जुलूस निकालकर देर शाम तक नजदीक के जलाशय में प्रतिमा विसर्जन किया। इधर सरस्वती पूजा के अवसर पर नकयुवक संघ पुरनाबथान के द्वारा कन्या विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नाट्य मंडली के कलाकारों ने कफन नामक देशभक्ति नाटक का मंचन कर लोगों को रोमांचित किया। मंडली के निदेशक इंद्रदेव सिंह थे। कलाकार दिवाकर राय, लक्ष्मण सिंह, अशोक सिंह, गुलाब सिंह, राजेश सिंह, बाबुमनी सिंह, रवि सिंह, सिशाल सिंह, टिंकू सिंह, श्याम समेत रणवीर सिंह, सुखदेव सिंह, टूमा सिंह, भरत सिंह, जमेदार सिंह, दिलीप सिंह, ज्ञानी जैल सिंह, उमेश सिंह, लालमणि सिंह, बलराम सिंह, शंकर सिंह, भागीरथ सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।