सबलाडीह-रसोइयाटांड़ में देवी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचण्डी महायज्ञ की तैयारी तेज
खोरीमहुआ के डोरंडा पंचायत में 6 मार्च से श्री श्री 1008 श्री नावाआहर देवी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ की तैयारी चल रही है। ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। कलश यात्रा में महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होंगी और यज्ञ का विधिवत शुभारंभ होगा।

खोरीमहुआ। धनवार प्रखण्ड अंतर्गत डोरंडा पंचायत के ग्राम सबलाडीह एवं रसोइयाटांड़ में 6 मार्च से आयोजित होनेवाले श्री श्री 1008 श्री नावाआहर देवी प्राण प्रतिष्ठा सह नौ दिवसीय शतचण्डी महायज्ञ को लेकर गुरुवार को नवनिर्मित मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बन गया और महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। महायज्ञ की शुरुआत 6 मार्च को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी, जिसमें सैकड़ों महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल होंगी। गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए यह यात्रा मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
आयोजन को लेकर गांव में व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है। नवनिर्मित भव्य देवी मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। इसके साथ ही विशाल एवं सुसज्जित यज्ञशाला का निर्माण कराया गया है। प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के लिए भव्य पंडाल भी तैयार किया गया है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। पूरे गांव के महिला एवं पुरुष श्रद्धालु आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। गांव में जगह-जगह आकर्षक सजावट, रंग-बिरंगी लाइटिंग एवं स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र धार्मिक उत्साह से सराबोर है। महायज्ञ में यज्ञाचार्य डॉ. कृष्ण देव कन्हैया जी महाराज के सान्निध्य में वैदिक अनुष्ठान संपन्न होगा। आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति अध्यक्ष जीतलाल मिस्त्री के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजू पाण्डेय, उपेंद्र पाण्डेय, रामप्रसाद मिस्त्री, शक्ति पाण्डेय, जगदीश मिस्त्री, भूषण पाण्डेय, प्रमोद पाण्डेय, पुरुषोत्तम पाण्डेय, शंभु पाण्डेय, प्रदीप विश्वकर्मा, उमेश पाण्डेय, जयदेव यादव, अर्जुन मिस्त्री, अजीत पाण्डेय, मिलन मिस्त्री, देवीकीनंदन पाण्डेय, मुन्ना यादव, दीपक विश्वकर्मा, धनेश्वर विश्वकर्मा, दिनेश मिस्त्री, कुंदन पाण्डेय, दीपक पाण्डेय, बबलू पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजन समिति ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। महायज्ञ को लेकर पूरे इलाके में उत्साह और आस्था का माहौल बना हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


