
संगीतमयी कथा से श्रोता भाव विभोर
गावां में श्री रुद्र महायज्ञ का दूसरा दिन को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-वि
गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के पटना पंचायत के श्रीरामपुर शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री 1008 महायज्ञ शिव प्राण प्रतिष्ठा के दूसरे दिन सोमवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चना की गई। पूजन के उपरांत सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से माहौल गूंजता रहा। यज्ञाचार्यों द्वारा लगातार वैदिक मंत्रों के उच्चारण से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।
श्रद्धालुओं का मानना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि आती है। दोपहर बाद आयोजित कथा कार्यक्रम में कथावाचक सुश्री पूज्या श्री धर्ममूर्ति ने सती प्रसंग की संगीतमय कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने माता सती की तपस्या, त्याग और भगवान शिव के प्रति उनके समर्पण का मार्मिक वर्णन किया। कथा के बीच-बीच में भक्ति गीतों की प्रस्तुति से श्रद्धालु भावनात्मक रूप से जुड़ गए, जिससे कई लोगों की आंखें नम हो गईं। कथा समाप्त होने पर श्रद्धालुओं ने माता सती और भगवान शिव के जयकारे लगाए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




